रविवार, 26 जुलाई 2020

मंत्रियों के ऐशगाह का खर्च उठा पाएगा क्या गरीब प्रदेश- मोर्चा            

मंत्रियों के आवासों की साज-सज्जा व मरम्मत के नाम पर बहाया जा रहा करोड़ों रुपया                
मंत्रियों के ऐशगाह का खर्च उठा पाएगा क्या गरीब प्रदेश- मोर्चा            



संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि एक गरीब प्रदेश जिससे कर्ज का ब्याज नहीं चुकाया जा रहा, उस प्रदेश में मंत्रियों के 18 आवासों में माड्यूलर किचन/पोर्च/गौशाला आदि बनाने में लगभग 2.45 करोड़ एवं मरम्मत के नाम पर 1.5 करोड़ रूपया खर्च कर डाला। यानी कुल 3.96 करोड़ रूपया खर्च किया गया।                      
नेगी ने कहा कि पूर्व से ही सुसज्जित इन आवासों/आलीशान बंगलों पर करोड़ों रुपए खर्च करना प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई वह बर्बाद करने जैसा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा सरकार से मांग करता है कि फिजूलखर्ची बंद कर आमजन के कल्याण में पैसा खर्च करे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...