शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

बांसूरी रखने से मिलते कई सारे लाभ, घर पर लक्ष्मी का रहेगा वास

बांसूरी रखने से मिलते कई सारे लाभ, घर पर लक्ष्मी का रहेगा वास



प0नि0डेस्क
देहरादून। बांसुरी भगवान कृष्ण को प्रिय होने के कारण उसको प्रकृति का अनुपम वरदान माना जाता है। इस कारण बांसुरी को पवित्र और शुभ समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर अपने घर में बांसुरी रखेंगे तो इससे घर में सुख, लक्ष्मी और शांति का वास होता है।
अगर आपके घर में कृष्ण हैं तो बांसुरी भी जरुर रखें। इसे रखना शुभ माना जाता है। कई लोग आज भी बांसुरी बजाते हैं और इसका मधुर स्वर मदहोश कर सकता है। कहते हैं कि बांसुरी बजाने से घरों में शुभ चुम्बकीय प्रवाह होता है। बांसुरी प्रकृति का एक अनुपम वरदान है। 
नकारात्मक ऊर्जा को रखेगी दूर- कई बार देखा होगा कि घर में अचानक से बदलाव होने लगते हैं, इसका इशारा साफ होता है कि घर में नाकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर चुकी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं तो घर में लकड़ी की बांसुरी रख सकते हैं।
लक्ष्मी के लिए रखें बांसुरी- घर पर बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और इसे बहुत कारगर माना गया है। अगर आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी को बांसुरी घर में रखना चाहिए। अपनी क्षमता अनुसार सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि आप सोने की बांसुरी घर में रखेंगे तो लक्ष्मी का वास होगा।
बीमारी को दूर करेगी बांसुरी- जिन घरों में बांसुरी होती है वहां कभी भी गलत ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकती है। अगर पार्टनर के बीच वाद विवाद है या पैसों की कमी है तो घर पर बांसुरी रखें। ऐसा करने से आपके जीवन की कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
कहां रखें बांसुरी- घर पर बांसुरी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो आसानी से दिख सकें। किसी दीवार पर भी सुंदर सी बांसुरी लगाई, वैसे चाहें तो इसे अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।  


 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...