सोमवार, 28 सितंबर 2020

हर्बलाइफ न्यूट्रीशन की संभव फाउंडेशन के साथ साझेदारी

हर्बलाइफ न्यूट्रीशन की संभव फाउंडेशन के साथ साझेदारी



स्वास्थ्य सेवा जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं तक पहुंचना 
संवाददाता
देहरादून। वैश्विक न्यूट्रीशन कंपनी हर्बलाइफ न्यूट्रीशन ने महिलाओं और बच्चों के लिए ‘बिल्ड इट बेटर’ कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए संभव फाउंडेशन के साथ साझेदारी की घोषणा की। यह कार्यक्रम अगले 10 महीनों में देश के 6 शहरों कोयंबटूर, मैंगलोर, इंदौर, गुवाहाटी, मुजफ्रफरपुर और पटना में चलाया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य इंटरैक्टिव सत्रों के जरिए लड़कियों व महिलाओं के बीच पोषण और मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता, मातृ स्वास्थ्य देखभाल और चाइल्डकेयर के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठी कक्षा से 1650 किशोरियों और प्रत्येक शहर में 500 महिलाओं तक पहुंचना है। हर सत्र के बाद महिलाओं और लड़कियों को सैनेटरी नैपकिन दी जाएंगी।
न्यूट्रीशन पावरहाउस के रूप में मशहूर कंपनी भारत में अपने बिजनेस के 20वें साल में है और यह निरंतर लोगों के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने का प्रयास कर रही है। बिल्ड इट बेटर पहल के जरिए किशोर लड़कियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण, मातृत्व मृत्यु दर और मासिक धर्म स्वच्छता जैसी समस्याओं को संबोधित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के बारे में हर्बलाइफ न्यूट्रीशन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड अजय खन्ना ने कहा कि बिल्ड इट बेटर प्रोग्राम के लिए संभव फाउंडेशन के साथ हमारा सहयोग प्रभावशाली है जोकि महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करेगा। यह महिलाएं और लड़कियां में बदलाव लाने की दमदार एजेंट हैं। 
संभव फाउंडेशन की ट्रस्टी और सीईओ श्रीमती गायत्री वासुदेवन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे समाज में मासिक धर्म के बारे में बातचीत करना निषेध माना जाता है, खासतौर से ग्रामीण इलाकों में। हर्बलाइफ न्यूट्रीशन का यह प्रयास सराहनीय है, जो न केवल आम लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करेगा, बल्कि एक व्यवहारिक बदलाव भी लाएगा। एक ऐसा बदलाव जहां जेंडर की परवाह किए बिना महिलाओं के स्वास्थ्य के इस अभिन्न पहलू पर चर्चा करना सामान्य होगा। 
हर्बलाइफ न्यूट्रीशन और संभव फाउंडेशन मिलकर लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन व पोषण संबंधी सत्र और महिलाओं के लिए पोषण, मातृ स्वास्थ्य और शिशु देखभाल पर सत्र आयोजित करेंगे। यह जागरूकता कार्यक्रम इंटरैक्टिव होगा और ग्रुप असाइनमेंट, रोल-प्ले गतिविधियों, वास्तविक-समय में सामुदायिक परियोजनाओं आदि के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता और संतुलित पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित करेगा। 


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...