सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

आनलाइन भुगतान मामले में शासन के निर्देश मानने को तैयार नहीं श्रम बोर्डः मोर्चा            

आनलाइन भुगतान मामले में शासन के निर्देश मानने को तैयार नहीं श्रम बोर्डः मोर्चा            



रघुनाथ सिंह नेगी 

- सामान के बदले आनलाइन भुगतान करने का है मामला 
- मोर्चा के आग्रह पर मुख्य सचिव ने दिए थे निर्देश 
- करोड़ों रुपए की खरीद एवं वितरण में खेला जाता भारी दलाली का खेल 
- श्रमिकों को घटिया सामान थमाकर लूटा जा रहा 
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों को निम्नतम स्तर का सामान (साइकिलें-टूल किट- सिलाई मशीन आदि) बांटे जाने एवं वितरण में भारी घालमेल से प्रदेश को निजात दिलाने के लिए मोर्चा द्वारा 24/01/2020 को मुख्य सचिव से श्रमिकों को सामान के बदले आनलाइन भुगतान किए जाने की मांग की थी।
जिसके क्रम में शासन द्वारा 26/01/2020 को कर्मकार कल्याण बोर्ड को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन बोर्ड को शासन का फैसला नागवार गुजर रहा है, जिसके चलते आज भी लूट यथावत जारी है।               
उन्होंने कहा कि मोर्चा शीघ्र ही राजभवन से इस दलाली को समाप्त करने की मांग करेगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...