सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

पेशाब के वक्त जलन की समस्या

पेशाब के वक्त जलन की समस्या


इन स्वास्थ्य समस्याओं की हो सकती है चेतावनी 
प0नि0डेस्क
देहरादून। आपको भी यूरिन के वक्त जलन और दर्द का सामना करना पड़ता है? बता दें कि मेडिकल टर्म में इस स्थिति को डिस्यूरिया कहते हैं। इस जलन के कारण लोगों को दर्द होता है। ये स्थिति कई बार बेहद असुविधाजनक हो सकती है। 
गंभीर मामलों में ये किडनी अथवा रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जरूरी है कि इन परेशानियों के उत्पन्न होने से पहले ही सतर्क हो जाएं। जो लोग पेशाब के समय होने वाली जलन से परेशान हैं तो उसके पीछे ये यह कारण हो सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफपेक्शन, किडनी स्टोन, हाई यूरिक एसिड, सेक्सुअली ट्रांस्मिटेड डिजीज और डिहाइड्रेशन।
महिलाओं में ये परेशानी अधिक देखने को मिल सकती है। यूरिन के समय जलन होना केवल एक समस्या नहीं बल्कि किसी अन्य गंभीर समस्याओं का इशारा भी हो सकता है। ऐसे में इस परेशानी को नजरअंदाज किये बगैर डाक्टर की सलाह ली जानी चाहिए। इसके अलावा कई घरेलू तरीके भी हैं जिनकी मदद से इस जलन को कम किया जा सकता है।
मसलन नींबू, इसमें एंटी-आक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये किसी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर के हर हिस्से को दूर रखते हैं। जिन लोगों को डिस्यूरिया की शिकायत है, उनके लिए भी नींबू का सेवन लाभदायक है। 
एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का पूरा रस डालें। इसमें एक चम्मच शहद भी गिराएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। रोजाना खाली पेट इसके सेवन से लोगों को आराम मिलेगा।
खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही ये पेट ठंडा रखने में भी मदद करता है। खीरे के इस्तेमाल से भी ये परेशानी दूर हो जाती है। रोजाना मरीजों को इसके सेवन से जलन कम करने में मदद मिलेगी। 
सबसे पहले खीरे का जूस बना लें। अब एक गिलास में इस जूस के साथ ही एक चम्मच लेमन जूस और शहद अच्छी चरह मिलाएं। दिन भर में 2 बार इस पेय को पीने से दर्द और जलन से निजात मिलेगी। साथ ही खीरा खाना भी फायदेमंद होगा।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...