सोमवार, 14 दिसंबर 2020

पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर शासनादेश का अनुपालन कराए सरकार: मोर्चा

 पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर शासनादेश का अनुपालन कराए सरकार:  मोर्चा          


            

#वर्ष 2005 से आज तक नहीं लागू करा पाया शासन रोस्टर सिस्टम |              
#प्रत्येक जवान को एक बार में 6 माह तैनाती का है शासनादेश |             
#सिफारिश विहीन  युवाओं को नहीं मिल पाता कई-कई वर्षों तक रोजगार |                 
#पत्र प्रेषित कर मोर्चा ने मुख्य सचिव से किया आग्रह |    संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि पीआरडी जवानों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा दिसंबर 2005 में शासनादेश जारी कर रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने हेतु निदेशक, युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए थे, लेकिन 15 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी आज तक रोस्टर लागू नहीं किया गया, जिस कारण सिफारिश विहीन स्वयंसेवक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों से सांठगांठ कर सेटिंग बाज निरंतर अपनी सेवाएं देते रहते हैं |    
नेगी ने कहा कि रोस्टर लागू न होने से विभाग में न तो पारदर्शिता बनी हुई है और न ही प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को शासनादेशानुसार रोजगार मिल पाता है | मोर्चा ने उक्त शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु मुख्य सचिव से आग्रह किया है|                        
अगर शीघ्र ही रोस्टर सिस्टम लागू न किया गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा |

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...