बुधवार, 23 दिसंबर 2020

महिलाओं से ज्यादा बार झूठ बोलते हैं आदमी!

 महिलाओं से ज्यादा बार झूठ बोलते हैं आदमी!

पुरूषों से जुड़े ऐसे भी फैक्ट्स है, जिससे अभी तक लोग अनजान हैं 



प0नि0डेस्क

देहरादून। आमतौर पर माना जाता है कि एक महिला को समझना बेहद मुश्किल है। लेकिन पुरूषों से जुड़े ऐसे भी फैक्ट्स है, जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। पुरुषों के बारे में कई तथ्य हैं जो आंकड़े नहीं बताते हैं। उदाहरण के तौर पर औसतन दुनिया भर में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं। 

पुरुष अपने जीवन का लगभग एक वर्ष महिलाओं को देखने में बिताते हैं और वे महिलाओं की तुलना में दोगुना झूठ बोलते हैं। ऐसे ही कई इंटरस्टिंग पफैक्ट्स हैं जो एक पुरूष को ना सिर्फ महिला से लैंगिक आधार पर अलग करते हैं बल्कि उनके स्वभाव के कारण भी उनमें भिन्नता आती है। 

आपको शायद पता ना हो लेकिन पुरूषों को बहुत स्लिम लड़कियां पसंद नहीं आतीं। एक शोध में साबित हुआ है कि पुरुष पतली महिलाओं को पसंद करते हैं जो स्वस्थ दिखती हैं। मसलन उनका हेल्दी वेट हो। अंडरवेट या जीरो साइज लड़कियां पुरूषों को कम ही पसंद आती हैं।

जब एक पुरुष किसी महिला को दिखाना चाहता है कि वह उसकी रुचि है, तो वह अनजाने में एक पाश्चर लेता है। यह पाश्चर ना सिर्फ उसके दिल की बात बताता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह साहसी और मजबूत है। आमतौर पर एक आदमी अपने अंगूठे को अपनी पैंट की बेल्ट पर टिकाए रखता है। यह सुनने में अजीब लगे लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा ही होता है। हालांकि ऐसा क्यों होता है, यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है।

जब कोई चीज जमीन पर गिर जाती है तो एक पुरूष व महिला दोनों उसे अलग-अलग तरीके से उठाते हैं। आमतौर पर महिलाएं नीचे बैठकर उसको उठाना पसंद करती हैं जबकि पुरूष उस सामान को उठाने के लिए कमर से झुकते हैं। हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि शायद महिला व पुरूष के कपड़ों के कारण ऐसा होता है। मसलन महिलाएं शार्ट्स आदि पहनती हैं और ऐसे में कमर से झुकना उन्हें अनकंफर्टेबल लगता है, जबकि पुरूषों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती।

जब एक पुरुष किसी महिला के साथ लंच या डिनर करते हैं तो वे आम भूख से थोड़ा अधिक खाते हैं। पुरुष महिलाओं को प्रभावित करने के लिए ऐसा करते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता हैं कि महिलाएं अधिक झूठ बोलती हैं। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। 

एक सर्वे के अनुसार औसत पुरुष दिन में 6 बार अपने सहयोगियों, बास या साथी से झूठ बोलता है जबकि महिलाएं दिन में केवल 3 बार ही ऐसा करती हैं। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो पुरूष महिलाओं की तुलना में दोगुना झूठ बोलते हैं। उनका सबसे आम झूठ बोलने वाला वाक्यांश है इट्स ओके। मैं ठीक हूं।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...