मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

शांडिल्य व डीजीपी अशोक कुमार के बीच कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

 एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने डीजीपी को किया सम्मानित

शांडिल्य व डीजीपी अशोक कुमार के बीच कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा



संवाददाता

देहरादून। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिले व उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा, माता की चुनरी व दोशाला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शांडिल्य के साथ फ्रंट के युथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, असीम न्योल भी मौजूद थे। 

डीजीपी अशोक कुमार व वीरेश शांडिल्य में तकरीबन आधे घंटे तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। शांडिल्य ने कहा वह हरियाणा के हैं और आज उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक के पद पर हरियाणा का लाल सेवाएं दे रहा है इसपर पूरे हरियाणा को गर्व हैं। 

शांडिल्य ने पुलिस मुख्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा श्री हिन्दू तख्त एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पूर्ण रूप से किसान आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि बिल को निरस्त कर धरतीपुत्रों को राहत दें। शांडिल्य ने कहा पीएम मोदी इस मामले में खुद हस्तक्षेप करें व उनकी मांगों को पूरा करें। 

शांडिल्य ने कहा कि एटीएफआई व हिन्दू तख्त नही चाहता कि मोदी की छवि देश मे कमजोर हों। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की इस देश को जरूरत है। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुर बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि जल्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया उत्तराखण्ड के प्रदेशाध्यक्ष व तमाम कार्यकारिणी की घोषणा करेगा। शांडिल्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जो कोरोना संक्रमित है, उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...