बुधवार, 9 दिसंबर 2020

आक्सीजन थैरेपी की स्थापित होती मान्यता

 आक्सीजन थैरेपी की स्थापित होती मान्यता



प0नि0ब्यूरो

देहरादून। हालिया दिनों में इजरायल के वैज्ञानिकों द्वारा शरीर को जवां रखने संबंध्ी शोध में कामयाबी हासिल की गई है, उसने आक्सीजन थैरेपी की महत्ता को पूरी तरह से स्थापित करने का काम किया है। दून के वरिष्ठ पत्रकार एवं आक्सीजन थैरेपिस्ट एस0पी0 सभरवाल पिछले कई वर्षाे से लिक्विड़ आक्सीजन पर काम कर रहे है। उनका मानना है कि इससे शरीर में कोशिकाओं का पुनर्निर्माण होने लगता है जिससे शरीर में होने वाले डिफैक्ट्स ठीक होे लगते है। इसके परिणाम स्वरूप शरीर फिर से सुचारू होने लगता है। इजरायल के वैज्ञानिकों द्वारा 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गाे में किए गए प्रयोगों ने इस बात को स्थापित किया है, जो सुखद घटना है। 

हालांकि बहुत सीमित और जोखिम रहित प्रयोग के जरिए सभरवाल इस निष्कर्ष में पहुंचे थे। उनका विश्वास है कि आक्सीजन की कमी ही शरीर में बीमारियों का मुख्य कारण है। इसलिए यदि इस कमी को दूर किया जाये तो शरीर को रोगों से मुक्त रखने में सफलता पायी जा सकती है। उनके इस विश्वास को इजरायल के वैज्ञानिकों ने स्थापित करके बुजुर्गाे के शरीर को जवां बनाने में सफलता पायी है। यह एक बड़ी बात है। भले ही वैज्ञानिकों ने लिक्विड़ आक्सीजन की तरह दूसरी तरह से आक्सीन का इस्तेमाल अपने प्रयोगों के दौरान किया लेकिन इससे सभरवाल की धारणा कहीं भी गलत साबित नहीं होती है।  

गौर करने वाली बात है कि सभरवाल इससे पहले बिहार सरकार को चमकी बुखार के दौरान आक्सीजन थैरेपी की सलाह दे चुके है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भी कोरोना की जांच के लिए आक्सीजन मापन का सुझाव भी दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने आक्सीमीटर अभियान भी चलाया। दरअसल आक्सीजन को लिक्विड़ अथवा गैस के रूप में शरीर में पहुंचाकर कृत्रिम तौर से शरीर में आक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकता है। सभरवाल लिक्विड़ आक्सीजन का प्रयोग करते है और इसमें उनको महारथ हासिल है। इजरायल के वैज्ञानिकों द्वारा वृद्व शरीर कोयुवा बनाने में सफलता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है जो आने वाले समय में इलाज को अधिक सुगम और सस्ता बनाने में मददगार होगा। यह समय की मांग है कि आक्सीजन थैरेपी पर और अध्कि प्रयोग हों ताकि इसकी उपयोगिता का लाभ मिल सके।  


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...