रविवार, 10 जनवरी 2021

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती  पर आयोजन

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन



एजेंसी

नई दिल्ली।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भव्‍य रूप से मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस आशय की एक राजपत्र-अधिसूचना आज जारी की गई।

उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी से प्रारंभ होने वाले एक वर्षीय स्मरणोत्सव गतिविधियों पर निर्णय लेगी। समिति के सदस्यों में प्रतिष्ठित नागरिक, इतिहासकार, लेखक, विशेषज्ञ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पारिवारिक सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज (आईएनए) से जुड़े प्रतिष्ठित गणमान्‍य शामिल हैं। 

यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी संचालित होने वाली स्मरणोत्सव गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी।

उच्‍च स्‍तरीय समिति की राजप‍त्र अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें

http://egazette.nic.in/WriteReadData/2021/224300.pdf

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...