शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त 



एजेंसी

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। इस संबंध में न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया 07 जुलाई 1986 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए और उन्होंने इलाहाबाद एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में सिविल, संवैधानिक, सेवा और श्रम मामलों में वकालत की। उन्हें सेवा और संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्हें 1 नवंबर, 2008 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...