शनिवार, 23 जनवरी 2021

गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल का संयोजक मनोनीत

गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल का संयोजक मनोनीत



दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल रजि0 के तत्वाधान में व्यापारियों की आम सभा 
संवाददाता
देहरादून। दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल रजि0 देहरादून के तत्वाधान में मच्छी बाज़ार के व्यापारियों की एक आम सभा का आयोजन गुरुद्वारा अमृत दरबार मच्छी बाज़ार के हॉल में किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने अपने सभी पदाधिकारियो के साथ एवं मच्छी बाज़ार के समस्त व्यापारियों की सर्वसहमति से गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) को मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल का संयोजक मनोनीत किया।
सभी ने मनोनीत संयोजक को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य  में दून वैली महानगर उधोग व्यापार  मंडल को सहयोग एवम मजबूती प्रदान करने की कामना की गई ।
सभा में व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज दीदान, युवा इकाई मनन आनंद, दिव्य सेठी, मोहित मेहता, मनीष मोनी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर तारा सिंह नागपाल, अंकुर कुकरेजा, सतीश  साहनी, जतिन कुकरेजा, संजय कुकरेजा, प्रवीण श्रीवास्तव, जसविंदर नागपाल, वंश नागपाल, विवेक सेठी, निशी कुकरेजा , गगन काल्डा, सलमान,  मो0  शारिक अंसानी, विनोद, प्रकाश गैरोला एवं गौरव गोयल,  भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे। 

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...