गुरुवार, 21 जनवरी 2021

केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग

 केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग



ओ0आर0ओ0पी0 के नाम पर केन्द्र कर रहा गुमराहः कै0 बलवीर सिंह रावत

संवाददाता

देहरादून। पूर्व राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बलवीर सिंह रावत भाजपानीत केन्द्र सरकार पर देश के पूर्व सैनिकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने श्रेय लेने व पूर्व सैनिकों के वोट बटोरने के लिए जल्दबाजी में विसंगतियों से भरा आधा-अधूरा ओ0आर0ओ0पी0 पूर्व सैनिकों पर थोपकर वाहवाही लूटी है। लेकिन आज तक उसने ओ0आर0ओ0पी0 की विसंगतियां दूर नहीं की।

उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि प्रत्येक दो वर्षों के वाद ओ0आर0ओ0पी0 को रिव्यू किया जायेगा लेकिन ऐसा न करके केन्द्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते के भुगतान पर लम्बे समय तक लगाये गये प्रतिबन्ध से देश् के पूर्व सैनिकों में सरकार के प्रति नाराजगी है।

उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों को खासकर सैनिक व अन्य सुरक्षा बल कठिन एवं विकट भौगोलिक पारिस्थितियों में देश की रक्षा व सुरक्षा का दायित्व निभाते है। उनका मनोबल बना रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार को तत्काल उनके डीए पर लगी रोक को तत्काल हटा देना चाहिये।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.pageपर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...