मंगलवार, 19 जनवरी 2021

नान स्टिक पैन और प्लास्टिक नुकसानदायक!

नान स्टिक पैन और प्लास्टिक नुकसानदायक!



प0नि0डेस्क

देहरादून। आजकल नान स्टिक बर्तनों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इनमें खाना पकाना सुविधाजनक होता है और धोने में भी यह आसान होते है क्योंकि इनमें जल्दी से खाद्य पदार्थ चिपकते नहीं है। लेकिन इसके प्रयोग से स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें हो सकती है। इसलिए नान स्टिक बर्तनों में खाना बनाने से बचना चाहिये।

नान स्टिक बर्तनों में खासतौर पर लकड़ी की करछी इस्तेमाल करने में समझदारी है। अक्सर खाना बनाने के दौरान स्टील की करछी से इसकी परत निकल जाती है, जो खाने में मिल जाती है। जबकि लकड़ी की करछी से लकड़ी का टुकड़ा निकल भी जाये तो वह सेहत के लिए नुकसानदायक नही होता है। 

जबकि स्टील की परत शरीर के अंदर जाकर नुकसान कर सकती है। इसमें भारी धातु होती हैं, जिनके पेट में जाने पर विषाक्तता होने का जोखिम होता है। इसी तरह प्लास्टिक के डिब्बों में गर्म खाना रखने या स्टोर करने पर प्लास्टिक गर्म होने से इनमें से हाइड्राक्सी फ्लोरो कार्बन निकलता है जो पेट में समस्या पैदा कर सकता है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.pageपर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...