शनिवार, 30 जनवरी 2021

न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा

 न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा



मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दिया

एजेंसी

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के उपबंध (अ) का अनुपालन करते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।



न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी 15 अक्टूबर 1985 को सिविल जज क्लास-II के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और उन्होंने एक न्यायिक अधिकारी के रूप में विभिन्न स्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्हें 13 अक्टूबर 2016 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 17 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...