सोमवार, 18 जनवरी 2021

काठबंगला बस्ती एवं राजपुर बस्ती में मैड ने बांटे कपड़े

काठबंगला बस्ती एवं राजपुर बस्ती में मैड ने बांटे कपड़े



संवाददाता

देहरादून। सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में रहते है। आग जलाकर अपनी ठंड कम करते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो उसी ठंड में गरीब लोगों को कपड़े देकर उनकी ठंड कम कर रहे है। मेकिंग ए डिपफरेंस बाय बींग द डिफरेंस मैड ठंड व सर्द हवा की परवाह ना करते हुए गरीब बस्तियों में जाकर जरुरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। 

मैड के स्वयं सेवको ने राजपुर बस्ती और काठबंगला बस्ती में जाकर वस्त्र वितरित किए। मैड का यह वस्त्र वितरण कार्यकम 2 भागों में हुआ। जिसके अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने पहले राजपुर बस्ती मंे जाकर वस्त्र वितरण किया और फिर जनवरी को काठबंगला बस्ती में। मैड पिछले एक महीने से शहर में वस्त्र-एकत्रण के कार्य में जुटा हुआ है। कोरोना को ध्यान मंे रखते हुए मैड के कुछ स्वयंसेवी घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए पुराने वस्त्र एकत्र कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नुपुर, शार्दुल अस्वाल, अयाति, समृद्वि, देव त्रिपाठी, अमोघा, पियूश पुरोहित, जाहन्वी, हर्ष चौधरी और अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...