रविवार, 31 जनवरी 2021

जाट रेजिमेंटल सेंटर सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी

 जाट रेजिमेंटल सेंटर सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी



दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस परेड 2021 के दौरान अपनी श्रेणी सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के रूप में चुनी गई

एजेंसी

नई दिल्ली। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सेना के तीनों अंगों के बीच जाट रेजिमेंटल सेंटर की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। दिल्ली पुलिस मार्चिंग टुकड़ी को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।

उन्हें जजों के पैनलों द्वारा प्रस्तुत मूल्यांकन और टुकड़ियों के प्रतिस्पर्धी प्रस्तुतिकरण के परिणामों के आधार पर चुना गया है। सेना के तीनों अंगों से मार्चिंग टुकड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने, सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों से मार्चिंग टुकड़ियों, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों/सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतियों का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनलों की नियुक्ति की गई थी।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीज़) के बीच उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और उत्तराखंड की झांकियों को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में चुना गया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग को केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों/सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

माउंट आबू पब्लिक स्कूल और विद्या भारती स्कूल के संयुक्त प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ स्कूली प्रदर्शन चुना गया है जबकि सांत्वना पुरस्कार दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन स्कूलों को दिया गया है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...