शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

सांस्कृतिक विरासत को बचाने का अभिनव प्रयोग

सांस्कृतिक विरासत को बचाने का अभिनव प्रयोग

दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम द्वारा टीशर्ट की सफलता के बाद दानपुरी हूडी लांच



संवाददाता

हल्द्वानी। दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम पहाड़ संस्कृति व पहचान को आगे बढ़ाने के लिए दानपुर टी-शर्ट की सफलता के बाद अब हूडी लांच की है। 

दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीतकार प्रह्लाद मेहरा के ‘ऐजा मेरा दनपुरा’ गीत वीडियो विमोचन के दौरान दानपुर हूडी भी लांच की। 

हूडी का निर्माण द पहाड़ी ब्रांड के सदस्य गोकुल सिंह गढ़िया व पूनम भाकुनी ने किया है। इन्होंने ही बीते दो अक्टूबर 2019 को दनपुरी टीशर्ट का निर्माण किया था। पहाड़ी ब्रांड पिछले कई सालों से पहाड़ी उत्पाद टी-शर्ट, टोपी, मग, आईडी कार्ड पीवीसी इत्यादि अपने पहाड़ी ब्रांड बना रहे है। दोनों ही दानपुर के निवासी है जो दिल्ली में रहकर पहाड़ के संस्कृति को पहचान दे रहे हैं। 

दानपुर म्यूजिक के जरिए स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने वाली कल्याणी पुरस्कार से सम्मानित दानुपर म्यूजिक की अध्यक्ष मीरा आर्या ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। इसके विशेष सहयोगी संतोष कुमार कर्मी, बबलू कपकोटी, पारस कोरंगा है। इसका पहला एलबम ‘स्वर्ग भरी माया’ जोकि दानपुर में ही सूट करवाई गई है ताकि इलाके का नाम और इलाके को पहचान मिले। 

दानपुर म्यूजिक द्वारा दानपुर के पांच प्राइमरी स्कूल सुडिंग लोहारखेत, गांसी, जारती, शामा, गोगिना में पुस्तकालय स्थापित किए। जिसमें शिक्षाप्रद पुस्तकें तथा पठन-पाठन सामग्री हैं। सांस्कृतिक संगम सामाजिक कार्य के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...