बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

स्मार्ट सिटी कार्य से परेशान व्यापारियों ने घेरा कार्यालय

स्मार्ट सिटी कार्य से परेशान व्यापारियों ने घेरा कार्यालय



पूर्व विधायक राजकुमार के साथ व व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

संवाददाता

देहरादून। स्मार्ट सिटी कार्य से बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर ज्ञापन भी सौंपा गया। 

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान हुआ। लोगों के काम-धंधे बन्द हो गये। परिवार का भरण-पोषण की परेशानी हो गयी। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार को व्यापारियों की समस्याओं से राहत के लिए नई योजनाएं लानी चाहिए थी जबकि इसके विपरीत सरकार जबरन स्मार्ट सिटी के नाम पर व्यापारियों व आम जनता को परेशान कर रही है। 

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, राजीव काम्लेक्स आदि क्षेत्रों का भ्रमण करने पर सामने आया की पिछले कई महीनों से स्मार्ट सिटी कार्य को कई जगहों पर बीच में छोड़ दिया गया है और खुदाई के कारण सीवर लाइनें व पानी की लाइनें टूट चुकी हैं जो परेशानी का सबब बन गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कार्य के कारण शहर के 8 किमी के दायरे में जाम की स्थिति पैदा हो रहीं है। जहां पहले से पानी व सीवर की लाइन डली हुई है वहां दोबारा लाइनंे डाली जा रही है और नालियां तोड़ कर फिर से बनायी जा रहा है जो जनता के पैसों की बरबादी है। स्मार्ट सिटी कार्य को रात को किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में क्या काम होने है, इसका मैप आम जनता व व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को दिखाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनहित में जनता के साथ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद देविका रानी, निखिल कुमार, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, उदय वीर मल, जहांगीर खान, देवेन्द्र क़ौर, बलराज, राम कपूर, चमन लाल, प्रवीण बग्गा, शेखर कपूर, राहुल कुमार, शिवा सोनकर, नदीम बैग, विकास नेगी, हनी गोगिया, राजेश मित्तल, प्रवीण अरोड़ा, असरेज अली, भूरा भाई, राजेंद्र सिंह घई, चरण सिंह, महताब आलम, रावी फ़ूकेला, दीप बोरा, अनिल बसीयत, राजेन्द्र धवन, बबलू, कोमल बोरा, अरुण शर्मा, अजय गुप्ता, राहुल राबिन पंवार, राजा प्रजापति, महिंद्र मल्होत्रा, सूरज छेाी, राजीव थापा, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निशांत, धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...