शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

कांग्रेस में फिर उठी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग

मोदी फैक्टर को रोकने के लिए कांग्रेस का स्थानीय चेहरा जरूरीः कै0 रावत

कांग्रेस में फिर उठी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग 



संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कै0 बलबीर सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग को हवा दे दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस समर्पित पूर्व सैनिकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कथन का समर्थन एवं स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी फैक्टर्स को रोकने के लिए उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्थानीय चेहरा घोषित करना चाहिए।

कैप्टन बलबीर सिंह रावत का कहना है कि मानना है कि हरीश रावत का यह कथन भाजपा की सरकार को प्रदेश की सत्ता से बाहर रखने के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि भाजपा अपने कार्यकलापों और खामियों को छुपाकर  जनता को धोखे में रख रही है। कै0 रावत ने कहा कि ढेर सारी  दिक्कतों और खामियों से जूझ रहे पर्वतीय प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यकलापों से संतुष्ट नहीं है। इस स्थिति में भाजपा पूर्व की भांति डबल इंजन की सरकार का शगुफा और मोदी फैक्टर्स को हथियार बनाकर चुनाव प्रचार प्रसार में उपयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अब बहकाया नहीं जा सकता। प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी को अब सिर्फ  मुख्यमंत्री के रूप में स्थानीय चेहरे की घोषणा करना बाकी है। जाहिर है कि देश में रसोई गैस व पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा वृद्वि से महंगाई की मार झेल रही जनता भाजपा से अजीज आ चुकी है। बढ़ती महंगाई को रोकना भाजपा के बस से  बाहर है। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सैनिक, पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवानों के महंगाई भत्ते पर बेवजह रोक लगाई गई है। पर्वतीय प्रदेश के मैदानी जिले उधम सिंह नगर और हरिद्वार में किसान भाईयों में कृषि कानून थोपने को लेकर भाजपानीत केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। इस स्थिति में भाजपा अब पूरी तरह से इन दोनों तबकों के वोट पाने का हक खो चुकी है।

कै0 रावत ने कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी समय रहते मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की सत्ता में आने के लिए अपेक्षाकृत लाभ मिल सके। कै० रावत ने कहा है कि आवश्यकता पड़ी तो पूर्व सैनिकों की ओर से पार्टी हाईकमान को शीघ्र इस आशय का पत्र भेजा जाएगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...