बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

सोना खरीदते समय बरतें सावधानी

 सोना खरीदते समय बरतें सावधानी



कैरेट के हिसाब से कैसे तय होती है इसकी कीमत

प0नि0डेस्क

देहरादून। यदि सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सोने के बारे में कई बातें जानना जरूरी हैं। सोने की कीमत हमेशा कैरेट के हिसाब से तय होती है, इसीलिए सोना खरीदते समय कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत का सही कैल्कुलेशन करें। इसके अलावा हमेशा हालमार्क देखकर सोना खरीदें। हालमार्क सरकारी गारंटी होती है।

मिलावट वाले सोने या धोखाघड़ी से बचने के लिए हालमार्क देखकर सोना खरीदें। हालमार्क सरकारी गारंटी होती है। हालमार्क का निर्धारण देश की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लगता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्व सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वैलरी नहीं बनती है क्योंकि ये बहुत मुलायम होता है। माना लीजिए कि 24 सोने का भाव 47 हजार रुपए है ऐसे में 22 कैरेट सोने का दाम ;47000ध्24;ग22द्ध43083 रुपए होगा। ऐसे ही 20 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। यानी ;47000ध्24;ग20द्ध39166 रुपए प्रति 10 ग्राम।

आमतौर पर ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जो 91.66 फीसदी शुद्व होता है। 1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 फीसदी गोल्ड यानी सोना केवल 4.16 फीसदी ही शुद्व है। यदि ज्वैलरी 22 कैरेट की है तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। ;22ध्24;ग100द्ध 91ण्66 यानी आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्वता 91.66 फीसद है। 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्व माना जाता है।

सभी कैरेट का हालमार्क अंक अलग होता। 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्वता में शक नहीं रहता।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...