शुक्रवार, 26 मार्च 2021

मुख्यमंत्री की 92 प्रतिशत सांसद निधि नहीं हुुई खर्च

 मुख्यमंत्री की 92 प्रतिशत सांसद निधि नहीं हुुई खर्च



केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री निशंक की सांसद निधि का एक भी रूपया खर्च नहीं

उत्तराखंड के सांसदों की 32.20 करोेड़ों की सांसद निधि खर्च होनेे को शेेष

संवाददाता

काशीपुर। उत्तराखंड केे सांसदों की 2021 के र्प्रारंभ में 32.20 करोड़ की सांसद निधि खर्च होने को शेष है। इसमें 17.68 करोड़ की सांसद निधि लोकसभा सांसदों तथा 14.52 करोड़ की सांसद निधि राज्य सभा सांसदों की शामिल है। यह स्थिति तब हैै जब वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 की सांसद निधि भारत सरकार द्वारा स्थगित किये जाने के कारण किसी सांसद को मिली ही नहीं है। वर्तमान मुख्यमंत्री व पौैड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की वर्ष 2019-20 की सांसद निधि में से दिसम्बर 2020 तक केवल 8 प्रतिशत धनराशि खर्च हुई हैै जबकि हरिद्वार सांसद व केर्न्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियल निशंक की कोेई भी धनराशि खर्च नहीं हो सकी है। 

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोेक सूचना अधिकारी/अपायुक्त (प्रशासन) हरगोविन्द भट्ट द्वारा पत्रांक सं0 3108 के साथ सांसद निधि खर्च के दिसम्बर 2020 तक विवरण उपलब्ध करायेे गये हैैं जिसमें दिसम्बर 2020 के अंत तक की उत्तराखंड के लोेकसभा व राज्यसभा सांसदों के सांसद निधि खर्च का विवरण दिया गया हैै।

उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड केे वर्तमान लोकसभा सांसदों को 2019-20 की ही सांसद निधि मिली है। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को ब्याज सहित 250.23 लाख की सांसद निधि स्वीकृति हेतु उपलब्ध हुई है जिसमें से दिसम्बर 2020 तक 89 प्रतिशत 223.75 लाख की सांसद निधि खर्च हुई है। हरिद्वार सांसद व केन्द्रीय कैबिनेेट मंत्री डा0 रमेश पोखरियाल को 2019-20 में 250 लाख की सांसद निधि उपलब्ध हुुई हैै जिसमें सेे कोई भी धनराशि खर्च नहीं हुई हैै। इतना ही नहीं इनके पिछलेे कार्यकाल की 10 प्रतिशत 71.25 लाख की धनराशि भी खर्च होने को शेष है। 

पौड़ी सांसद व वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 2019-20 की 250 लाख की सांसद निधि मिली है। जिसमेें से केवल 8 प्रतिशत 20.25 लाख की धनराशि ही दिसम्बर 2020 तक खर्च हो सकी हैै।

टिहरी सांसद श्रीमति राजलक्ष्मी शाह को 2019-20 में 250 लाख की सांसद निधि उपलब्ध हुई हैै जिसमें से 77 प्रतिशत 192.46 लाख की धनराशि खर्च हो चुकी है। नैैनीताल सांसद अजय भट्ट को ब्याज सहित 251.21 लाख की सांसद निधि उपलब्ध हुई हैै जिसमें से 61 प्रतिशत 152.61 लाख की सांसद निधि दिसम्बर 2020 तक खर्च हो सकी है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...