शुक्रवार, 5 मार्च 2021

जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने को शासन में देेगे दस्तकः मोर्चा

 जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने को शासन में देेगे दस्तकः मोर्चा



- 250 करोड़ खर्च होने के बाद भी इलाज से लोग वंचित 

- सरकार की योजना को अधिकांश अस्पताल लगा रहे पलीता

- अधिकांश अस्पताल इलाज करने में करते हैं मनाही                   

- कई अस्पताल आपरेशन करने के नाम पर अलग से वसूलते हैं मोटी रकम 

- सूचीबद्व अस्पतालों की समय-समय पर हो मानिटरिंग          

संवाददाता

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार की अटल आयुष्मान योजना कल्याणकारी योजना है, लेकिन कुछ सूचीबद्व अस्पताल मनमानी के तहत मरीजों को इलाज करने से मना कर देते हैं तथा आपरेशन आदि के नाम पर निर्धारित धनराशि के बावजूद अलग से मोटी रकम की मांग करते हैं, जिस कारण आमजन को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।   

नेगी ने कहा कि प्रदेशभर  के सूचीबद्व अस्पतालों को 13 जनवरी 2021 तक लगभग 187.92 करोड रुपए आवंटित किया जा चुका है तथा आज तक लगभग 250 करोड रुपए अस्पतालों को आवंटित हो चुका है। बड़े दुख की बात है कि कई अस्पताल इलाज के नाम पर मनमानी करते हैं, जो मरीजों पर भारी पड़ती है।

मोर्चा सरकार से मांग करता है कि समय-समय पर अस्पतालों की मानिटरिंग हो तथा अलग से धनराशि की मांग करने वाले तथा इलाज करने से मना करने वाले सूचीबद्व अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो। मोर्चा शीघ्र ही जरूरतमंदों को न्याय दिलाने को लेकर शासन में दस्तक देगा।     

पत्राकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे  parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...