सोमवार, 1 मार्च 2021

आम आदमी पार्टी से सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड के पूर्व सैनिक के प्रश्न

 आम आदमी पार्टी से सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड के पूर्व सैनिक के प्रश्न



संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै0 बलवीर सिंह रावत ने प्रश्न पूछे है। उन्होंने अन्ना हजारे को हाशिये में डालने और पहाड़ के लोगों को आप पार्टी द्वारा गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

कै0 रावत ने पूछा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने पूर्व सैनिक और राष्ट्रव्यापी संघर्ष के सरताज महानायक नायक अन्ना हजारे आर्मी सप्लाई कोर से सेवानिवृत्त से किस कारण दूरी बनाई? केजरीवाल ने खुद को क्यों उनसे अलग किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों का मानना है कि केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता को पाने के लालच में जानबूझकर अन्ना हजारे से किनारा किया हैं। इस प्रकरण को पूर्व सैनिकों ने देश के समस्त पूर्व सैनिकों के अपमान की दृष्टि से देखते है। 

कैप्टन बलबीर सिंह रावत का कहना है कि पूर्व सैनिक देश में किसी भी जाति-धर्म और वर्ग विशेष अथवा देश मंे किसी भी छोर का क्यों न हो, अगर उसके सम्मान के विपरीत कोई भी बात सामने आती है तो वह अपमान केवल एक पूर्व सैनिक का नहीं बल्कि राष्ट्र के परिपेक्ष में समस्त पूर्व सैनिकों के अपमान की दृष्टि से  देखा जाता है।

कै0 रावत का दूसरा प्रश्न है कि केजरीवाल की पार्टी के लोग देवभूमि में आकर कहते हैं कि हम दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेंगे। पर्वतीय प्रदेश की सत्ता की दौड़ में भाग रहे आम आदमी पार्टी के लोग ऐसा कहकर पहाड़वासियों को गुमराह कर रहें है। देश की राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड की तुलना नहीं की जा सकती। 

उनका कहना है कि हिमालय की गोद में सुशोभित देवभूमि और पर्वतीय प्रदेश जो कि कठिन भौगोलिक विषमताओं के साथ नदी-नालों और बर्फ से ढंकी गगनचुंबी चोटी  वाले पर्वतों से भरा है। इस स्थिति में पर्वतीय प्रदेश की भोली भाली जनता को दिल्ली की तर्ज पर विकास करने का शगुफा भाजपा की डबल इंजन की तर्ज पर गुमराह किए जाने जैसा है। उन्होंने आप पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को आप धोखे में रखने का असफल प्रयास न करें तो बेहतर होगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...