शनिवार, 6 मार्च 2021

कमर तोड़ मंहगाई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

 हरदा ने आटो रिक्शा को रस्सी से खीच कंधे पर रखा गैस का सिलेण्ड़र 

कमर तोड़ मंहगाई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन 


संंवाददाता
देहरादून।
 पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने ड़ीजल और पेट्रोल के दामों लगातार वृद्धि व कमर तोड़ महंगाई के विरुद्ध अनोखे अंदाज में आटो रिक्शा को रस्सी बांधकर खीचते हुए प्रर्दशन किया। कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड़ से एक आटो रिक्शा में रस्सी बांध गांधी पार्क तक उपरोक्त रिक्शे को खीचते हुए हरदा ले गये। गांधी पार्क के बाहर सम्पन्न हुई सभा को कंधें पर गैस का सिलेण्ड़र रखकर सम्बोधित करते हुए हरदा ने कहा कि पिछले तीन माह में जहॉ गैस सिलेण्ड़र का दाम ढ़ाई सौ रुपये तक बड़ा है वहीं पेट्रोल, ड़ीजल के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि की गई। पदार्थो के दाम भी आसमान को छू रहे है।
उन्होंने कहा कि पिछले छ वर्ष में केन्द्र सरकार ने अकेले पेट्रोलियम पदार्थो से इक्कीस लाख करोड़ रुपया अर्जित किया है, वो धन कहा चला गया, किसी को मालूम नही है। बढती बेरोजगारी चौपट होते उद्योग धन्धे से हमारी आर्थिक स्थिति खराब हुई है। उन्होंंने कार्यकर्ताओं का आवहान किया कि जबतक ड़ीजल, पेट्रोल व गैस के दाम कम नही हो जाते तब तक हमें चैन से नही बैठना है और गांव-गांव तक जनता को जागरुक करने का काम भी हम सबको करना होगा। जनता के ऊपर एक ओर महंगाई का बोझ ड़ाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई नही है यह आम जनता की लडाई है। क्योंकि उसका जीवन यापन करना ही दुर्भर हो गया है। हमारी माता बहनों को घर चलाना लगातार कठिन होता जा रहा है। वहीं हमारे बेरोजगार नौजवान दर-दर की ढ़ोकर खा रहे है। उन्होंंने कहा कि कुछ पूंजीपतियों की तिजोरीयों को भरने के लिये केन्द्र सरकार अपनी नीतियों को उनके पक्ष में बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को कठघरें में खड़ा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। पंचायत राज संस्थाओं को कम कर आंंका जा रहा है।
हालांंकि कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एकांगी रुप से घोषित किया था परन्तु सैकड़ों कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।  

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...