रविवार, 21 मार्च 2021

विश्व कविता दिवस पर उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

विश्व कविता दिवस पर उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं



एजेंसी

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू ने विश्व कविता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस अवसर पर काव्य साहित्य पढ़ा और सुना जाना चाहिए।

नायडू ने जारी एक संदेश में कहा कि मानवीय भावनाओं को व्यक्त करने का काव्य एक उत्कृष्ट माध्यम है। काव्य सार्वभौमिक है और यह मानव चेतना को उच्चतम ऊंचाइयों तक ले जाता है।

उन्होंने अपने ट्वीट में अंग्रेजी भाषा के कवि विलियम वर्डस्वर्थ की उक्ति ‘काव्य उतना ही अमर है जितना कि मानव हृदय’ का उल्लेख भी किया।

नायडू ने कहा कि कविता मानव संवेदना की पवित्रातम अभिव्यक्ति है। विश्व कविता दिवस पर काव्य के रचनाकारों और सुधी रसिक श्रोताओं को शुभकामनाएं। इस अवसर को उत्कृष्ट काव्य पढ़ और सुन कर मनाएं।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...