शनिवार, 10 अप्रैल 2021

गर्मियों में बनायें मैंगो शेक

 गर्मियों में बनायें मैंगो शेक



प0नि0डेस्क

देहरादून। गर्मियों में ठंडा ड्रिंक पीने का मजा ही कुछ और है। ज्यादातर लोग मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि लोग मार्के का मैंगो शेक पीने के शौकीन होते हैं। लेकिन घर पर ही टेस्टी मैंगो शेक बनाने का तरीका जान लीजिए। यह बनाने में बहुत आसान होता है।

इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है।

सामग्री

आम- 2 

दूध- 2 गिलास 

पिस्ता बारीक कटा हुआ- 1/2 कटोरी 

बादाम बारीक कटा हुआ- 1/2 कटोरी 

काजू बारीक कटा हुआ- 1 बड़ा चम्मच 

आइस क्यूब- 3-4

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर इसका छिलका उतारकर टुकड़ों में काटें। 

इसके बाद ब्लेंडर जार में आम, दूध, चीनी और आइस क्यूब डालकर चला लें। 

इसके बाद आम को तब तक चला लें जब तक कि इसका पेस्ट यानी शेक तैयार न हो जाए। 

फिर 2 मिनट में ही शेक बनकर तैयार हो जाएगा। 

मैंगो शेक तैयार है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...