गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश: नेगी

 समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश: नेगी   


  
     

# नदी किनारे पिकनिक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने व जागरूकता अभियान चलाने का था मामला            
# नदी-नालों में नहाते वक्त हो चुकी कई युवकों की मौत  # अति उत्साहित युवा बगैर वास्तविकता जाने लगाते हैं नदियों में छलांग                  
# इनकी नासमझी की कीमत भुगत रहे परिजन            
# मोर्चा को मिली बड़ी जीत          
संंवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा दो-तीन माह पहले राजभवन को पत्र प्रेषित कर प्रदेश भर में नदी-नालों के किनारे स्थित पिकनिक स्पॉट्स वह अन्य  स्थानों आदि पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने व जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया था, जिसके क्रम में शासन ने पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उक्त के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल द्वारा गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने व चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।                
नेगी ने कहा कि जानकारी न होने के कारण युवा जाने-अनजाने में नदियों में नहाने लगते हैं तथा नदी- नालों की गहराई तथा उनमें बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे खाईनुमा गड्ढों में फंस कर अपनी जान गवां बैठते थे, जिससे उनके परिजनों को ताउम्र दुख झेलने के सिवा कोई चारा नहीं रहता। अब तक दर्जनों  युवा अपनी जान गंवा चुके हैं।प्रदेश के साथ-साथ  अन्य प्रदेशों के  युवा भी  नासमझी में इन नदी- नालों में नहाने लगते थे तथा जानकारी के अभाव में अपनी जान से हाथ धो बैठते थे। 
पत्रकार वार्ता में मोर्चा उपाध्यक्ष विजय राम शर्मा तथा वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...