गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

 स्लोगन लेखन के लिए आनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित




सेना ने स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के स्लोगन लेखन के लिए आनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की

एजेंसी

नई दिल्ली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्व में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में स्वर्णिम विजय उत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह के रूप में सेना अपने योगदानों को प्रदर्शित और प्रकाश डालने के लिए कई आयोजन कर रही है। चार विजय मशाल पहले से ही चार प्रमुख दिशाओं में भेजे गए हैं जो एक पफार्मेशन से दूसरे को सौंपे जाएंगे।

सेना 1 अप्रैल से 31 मई तक आनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन कर रही है, जो स्वर्णिम विजय उत्सव समारोह के तहत चल रही है। यह प्रतियोगिता भारत के सभी नागरिकों के लिए खुली है और प्रविष्टियां ेूंतदपउअपरंलअंतेीण्ंकहचपध्हउंपसण्बवउ पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता का विवरण भारतीय सेना के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है।




चुने गए नारों का उपयोग सेना के आधिकारिक मीडिया हैंडल द्वारा किया जाएगा और विजेता प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार के साथ क्रेडिट भी दिया जाएगा। स्लोगन प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी, जिनका विवरण बाद में अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सेना का अपने नागरिकों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने और 1971 के भारत-पाक युद्व में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को उजागर करने के प्रयासों का हिस्सा है जिसके कारण बांग्लादेश की मुक्ति मिली थी।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...