शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

वृक्षों के अवैध पातन को रोकने हेतु सौंपा पत्र

 कार्यवाही न हुई तो समिति लेगी न्यायालय की शरण

वृक्षों के अवैध पातन को रोकने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा पत्र



संवाददाता

देहरादून। सिटीजन्स फार क्लीन एंड़ ग्रीन एंबियंस के अध्यक्ष तथा संस्थापक राम कपूर ने देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी को वृक्षोें के अवैध पातन को रोकने हेतु और वृक्षों को काटने की परमिशन/स्वीकृति देने से पूर्व एक बार समिति के सदस्यों के साथ उक्त वृक्ष या वृक्षों का सामूहिक निरीक्षण करवाने हेतु शिकायती पत्र सौंपा गया।

गौर हो कि देहरादून शहर में लगातार पिछले कुछ समय से वृक्षों का अवैध पातन किया जा रहा है, जिसमें कभी वन विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है तो कभी कैण्ट बोर्ड और नगर निगम द्वारा। कई मामलों मे तो किसी भी स्तर से परमिशन जारी नही होती है और वृक्षों को अवैध पातन धडल्ले से किया जाता है। वृक्षों को काटने वाले माफिया इस तरह से निर्भीक हो चुके है कि उन्हें न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन का ही डर बचा है। 



समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि उनकी समिति को समय-समय पर वृक्षों को काटने की सूचनायें मिलती रहती है परन्तु जब उक्त स्थान पर पहुंचा जाता है तो पता चलता है कि वन विभाग या कैण्ट बोर्ड से वृक्ष को काटने की परमिशन मिली हुई है जबकि वृक्ष ना तो किसी खतरे का कारण है, न खोखला है और न ही गिरने की हालात में ही है।

उन्होंने बताया कि आजकल भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के बाहर वाली मुख्य सड़क पर वृक्षों का पातन बादस्तूर जारी है। पूछने पर पता चला है कि वृक्षों का कटान वन निगम कर रहा है और इसकी परमिशन प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून स्तर से जारी की गई है जबकि उक्त वन निगमकर्मी मांगने पर भी परमिशन की कापी नही दिखा पाये।

इस सम्बन्ध में सिटीजन्स फार क्लीन एंड़ ग्रीन एंबियंस के अध्यक्ष तथा संस्थापक राम कपूर ने एक शिकायती पत्र प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा और साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अर्न्तगत वर्ष 2020 से वर्तमान समय तक काटे गये वृक्षों और दी गई परमिशन के सम्बन्ध में सूचना मांगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नही की जाती है तो समिति द्वारा वृक्षों के अवैध पातन मामलों को न्यायालय तक पहुंचाया जायेगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...