शनिवार, 29 मई 2021

सुदिप्त सिंह कुंवर को मेंडेल यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ साइंस की डिग्री

 सुदिप्त सिंह कुंवर को मेंडेल यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ साइंस की डिग्री



संवाददाता

हल्द्वानी। सुदिप्त सिंह कुंवर को विश्वप्रसिद्व मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो यूरोप से यूरोपियन पफारेस्ट्री में मास्टर आपफ साइंस की डिग्री मिलने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बधाई दी है। 

सुदिप्त सिंह कुंवर ने निर्मला कान्वेंट से इंटर करने के बाद भीमताल बिरला इंस्ट्टीयूट आफ एप्लाइड साइंसेज से बीटेक करने के बाद जंगलों के संरक्षण में रुचि होने के कारण उत्तराखण्ड के जंगलों में शोध किया। इसी शोध के बाद उनको साल 2019 में यूरोप की नामी मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो चेक गणराज्य में फारेस्ट्री एंड वुड टेक्नोलाजी विषय में मास्टर आफ साइंस के लिए स्कोलरशिप मिली। 

ब्रनो शहर में आनुवंशिकी की खोज करने वाले ग्रेगोर योहान मेंडेल के नाम पर मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो को स्थापित किया गया। यह विश्व में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जो कि वन व कृषि क्षेत्र में शोध व अनुसंधान के लिए जाना जाता है। होने को तो यहां काफी विषयों में शोध एवं शिक्षा होती है, परन्तु वन व कृषि में यह बहुत जाना माना नाम है। 

सुदिप्त सिंह कुंवर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के बड़े बेटे है। हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि बचपन से जंगलों से लगाव के कारण ही आज उसको ये मुकाम मिला है। 

सुदिप्त को बधाई देने वालों में पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व बिड़ला भीमताल के निदेशक डा0 बीएस बिष्ट, सुरेश तिवारी, अनिल खंडेलवाल, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल आदि शामिल रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...