गुरुवार, 1 जुलाई 2021

वृक्षमित्र डा0 सोनी पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित

 वृक्षमित्र डा0 सोनी पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित



संवाददाता

देहरादून। पर्यावरण के प्रति जन-जन को जागरुक करने एवं पफलदार पौधे लगाने पर राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राम नारायण साहू राज ने डा0 सोनी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशसां करते हुए कहा कि समाज में वनों का संरक्षण करना जीवन का उद्देश्य होना चाहिए तभी पेड़-पौधे बच सकेंगे।

बताते चले कि पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी 1998 से लगातार पर्यावरण संरक्षण, संवधर््न व वृहद पौधारोपण तथा जन-जन को जागरूक व प्रेरित करने के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे है। डा0 सोनी द्वारा शुरु किया गया पौधे उपहार में भेंट करने तथा जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा समाज में प्रभाव छोड़ने लगी है। उन्होंने अपना जीवन पर्यावरण के लिए समर्पित किया हैं।

वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं कि धरा में जीवन आने का जनहित में कोई ना कोई उद्देश्य होना चाहिए ताकि हम उसे पूर्ण कर सके। पौधे उपहार में भेंट करने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा जो शुरु की थी, आज वह मेहनत, त्याग, समर्पण समाज मंे दिख रहा है। यह उनकी तेईस सालों की मेहनत हैं। उनका प्रयास हैं कि इसे पूरे देश में पहुंचायें ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके और अपनी यादें इस धरा में एक पेड़ के रूप में देखने को मिले।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...