सोमवार, 5 जुलाई 2021

29000 साल पहले के विशालकाय जीव का कंकाल मिला

 29000 साल पहले के विशालकाय जीव का कंकाल मिला



मान्ट्रियल। कनाडा में सोने की खोज कर रहे खनिकों को 29000 साल पहले के हाथी जैसे दिखने वाले विशालकाय जीव मैमथ के कंकाल मिले हैं। इन कंकालों के ऊपर बाल दिखाई दिए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुराने समय में बपर्फीले क्षेत्र में रहने वाले ये विशालकाय जीव इन बालों के सहारे खुद को भीषण ठंड से बचाते थे। ये देखने में किसी विशालकाय हाथी की तरह ही थे। इनके पास लंबी सूंढ और लंबे घुमावदार दांत भी होते थे।

स्थानीय समाचार पत्र द व्हाइटहार्स स्टार के अनुसार कनाडा के युकोन में सोने के खनिकों के एक दल ने कई मैमथ के कंकालों को खोजा है। युकोन सरकार के प्रमुख जीवाश्म विज्ञानी ग्रांट जाजुला ने इसे सुपर रोमांचक खोज करार दिया है। उन्होंने बताया कि एक जगह इतनी बड़ी मात्रा में मैमथ के कंकालों का मिलना वाकई दुर्लभ है।

लाइव साइंस के साथ बातचीत में ग्रांट जाजुला ने बताया कि जिस तरह से हड्ढियां मिलीं हैं, उससे पता चलता है कि ये सभी मैमथ एक ही परिवार या झुंड का हिस्सा थे। वे शायद लगभग 29000 साल पहले मर गए थे। इनके अवशेष ज्वालमुखी के लावे से बनी चट्टानों में मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये हड्ढियां चार से पांच मैमथ की हो सकती हैं। इससे हम मैमथ की मौत के कारणों को ढंूढने की कोशिश करेंगे।

इस गोल्ड माइनर्स की टीम ने डासन सिटी के पास लिटिल फ्रलेक माइन में हड्ढियों की खोज की है। इसी जगह पर रियलिटी टीवी शो गोल्ड रश फिल्माया गया है। हड्ढियों की खोज करने वाले एक खनिक ट्रे चार्ली ने बताया कि यह शायद मेरे द्वारा काम किए गए सबसे अच्छे दिनों में से एक था। इन चीजों को खोजने में बहुत मजा आता है। 

हिमयुग के दौरान ऊनी मैमथ उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया में घूमते थे। ये जीव लगभग 10,000 साल पहले विलुप्त हो गए थे। वैज्ञानिकों को अबतक यह नहीं पता है कि उनके विलुप्त होने का कारण क्या था। कई लोग मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन और मानव शिकारियों में वृद्वि इसका कारण थी। उनके सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार आधुनिक एशियाई हाथी हैं। इन दोनों में प्रमुख अंतर केवल ऊपरी बनावट में है। मैमथ के पास ठंडे तापमान में जीवित रहने में मदद करने के लिए मोटे, झबरा कोट होते थे जो एशियाई हाथियों के पास नहीं हैं।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...