बुधवार, 14 जुलाई 2021

पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर लागू होना मोर्चा की बड़ी जीतः नेगी

 पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर लागू होना मोर्चा की बड़ी जीतः नेगी  



- निदेशालय ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियो को किए निर्देश जारी 

- वर्ष 2005 से आज तक नहीं लागू नही हो पाया था रोस्टर सिस्टम 

- प्रत्येक जवान को एक बार में 6 माह तैनाती का था शासनादेश 

- सिफारिश विहीन युवाओं को नहीं मिल पाता था कई-कई वर्षों तक रोजगार 

संवाददाता

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा की मांग पर शासन के निर्देश के क्रम में निदेशक युवा कल्याण ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियों को प्रदेश में रोस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश जारी किए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।                 

नेगी ने कहा कि पीआरडी जवानों के कल्याण हेतु सबको रोजगार दिए जाने की दशा में सरकार द्वारा दिसंबर 2005 में शासनादेश जारी किया गया था, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक/जवान को 6-6 माह का रोजगार दिए जाने जाने का उल्लेख था, लेकिन 16 वर्ष बीतने के उपरांत भी रोस्टर प्रणाली को लागू नहीं किया गया था।                  

नेगी ने कहा कि रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने हेतु मोर्चा द्वारा मुख्य सचिव से आग्रह किया गया था। रोस्टर लागू न होने के कारण सिपफारिश विहीन स्वयंसेवक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों से सांठगांठ कर सेटिंग बाज निरंतर अपनी सेवाएं देते रहते हैं।    

नेगी ने कहा कि रोस्टर लागू न होने से विभाग में न तो पारदर्शिता बनी हुई  थी और न ही प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को शासनादेशानुसार रोजगार मिल पाता था।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...