गुरुवार, 1 जुलाई 2021

अब अमेेजन के माध्यम से भी कानूनी जागरूकता

 अब अमेेजन के माध्यम से भी कानूनी जागरूकता



नदीम उद्दीन एडवोकेट द्वारा लिखित 20 कानूनी व जन जागरूकता पुस्तकें अमेजन पर भी उपलब्ध 

सूचना अधिकार, जीएसटी, चुनाव, एनआरसी, फौजदारी कानूनों पर उपलब्ध हैै पुस्तकें

संवाददाता

काशीपुर। अब प्रतिष्ठित ई-कामर्स पोर्टल अमेेजन केे माध्यम से भी कानूनी व जन अधिकार जागरूकता होगी। इसके लिये 32 वर्षों से कानूनी व आम आदमी के अधिकारों की जागरूकता हेतु संघर्षरत लेेखक व राष्ट्रीय स्तरीय सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा लिखित 20 लोकर्प्रिय कानूनी व जन जागरूकता पुुस्तकें अमेजन के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध होे सकंेगी।

काशीपुर निवासी लेखक व राष्ट्रीय स्तरीय सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने बताया कि उनके द्वारा लिखित कानूनी व जन जागरूकता पुस्तकें अमेजन पर उपलब्ध होने से देश में कहीं भी बैठकर इन्हें मंगवाया जा सकता है। इससे कानूनी व जन अधिकार जागरूकता के क्षेेत्र में प्रगति होगी। 

उनके अनुसार उनके द्वारा लिखित 44 पुस्तकोें में से केवल 20 अधिक लोकप्रिय पुस्तकें ही अमेजन पर उपलब्ध हैं। शीघ्र ही अन्य नये संस्करणोें वाली तथा नयी प्रकाशित पुस्तकें भी अत्यंत मुनासिब मूल्योें पर जन साधारण को उपलब्ध होेगी। इन पुस्तकों को अमेजन पर नदीम उद्दीन, पुस्तक का नाम या प्रकाशक युग निर्माता पब्लिकेशन का नाम डालकर भी सर्च किया जा सकता हैै। उपलब्ध सभी पुस्तकों के अध्यायों की सूची भी अमेजन पर निःशुल्क प्रोडक्ट व विवरण के अन्तर्गत देखी जा सकती है।

नदीम की जो लोकप्रिय पुस्तकें अमेजन पर उपलब्ध है उनमें सूचना अधिकार की जानकारी देने वाली सूचना अधिकार कानून, नागरिकता कानून, एनआरसी की जानकारी देेने वाली नागरिकता कानून व एनआरसी का परिचय, वस्तु एवं सेवा कर की जानकारी देने वाली जीएसटी का परिचय तथा उत्तराखंड जीएसटी कानून, मानवाधिकारोें व उसके संरक्षण के तरीकों की जानकारी देने वाली मानवाधिकार संरक्षण, चुनावों सम्बन्धी कानूनों की जानकारी देने वाली चुनाव सम्बन्धी कानून, नगर पालिका चुनाव, नगर निगम चुनाव कानून, भष्टाचार सम्बन्धी कानून व इसके कारणों व उपचारों की जानकारी                                                                                                        देने वाली पुस्तक भ्रष्टाचार नियंत्रण, कानून की सामान्य जानकारी देने वाली पुस्तक कानून की एबीसीडी, सार्वजनिक स्थानों धूम्रपान पर रोक सम्बंधी कानून की जानकारी देेने वाली ध्ूाम्रपान निषेेध कानून तथा अपराध सम्बन्धी कानून व प्रक्रिया जानकारी देने वाली सरल फौजदारी कानून तथा शरीर व सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध पुुस्तकेें शामिल हैै। 

इसके अतिरिक्त विचारात्मक पुुस्तकें आइयें चले विश्व विजय की ओर, जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्र के लिये हानिकारक, स्वयं करें अपना इलाज तथा सेहत व खुशहाली के लिये रोजा, नमाज व जकात भी उपलब्ध हैै। उत्तराखंड कानून संकलन की सिरीेज की दो पुुस्तकें जिसमें उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, पत्रकार आचरण संहिता की जानकारी हैै, भी उपलब्ध करायी गयी है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...