मंगलवार, 31 अगस्त 2021

प्रकृति जीवन के लिए अनमोल धरोहरः वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक सोनी

 प्रकृति जीवन के लिए अनमोल धरोहरः वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक सोनी



संवाददाता

देहरादून। पर्यावरणीय संतुलन बनाने के लिए जनता इण्टर कालेज नयागांव मलहान में वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश दत्त सेमवाल की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में मोरपंखी, तुलसी के पौधों का रोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य को मोरपंखी का पौधा उपहार में भेंट भी किया गया।     

वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि प्रकृति हमारी जगत जननी हैं, जो हमारे जीवन को चलाती हैं। मनुष्य की भोगवादी प्रवृति ने प्रकृति को अपने अधीन कर खुद को इसका स्वामी समझ लिया है जो चिंतनीय हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें इस धरती की सेवा करके पर्यावरण संतुलन बनाने के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तभी प्राकृतिक संसाधन बच पाएंगे। अन्यथा जिस प्रकार से पर्यावरण का दोहन किया जा रहा है, आने वाले समय में बहुत बड़ी दिक्कत का सामना आने वाली पीढ़ी को करना पड़ेगा। बारिश के मौसम में बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ जैसे आपदाएं होती हैं जिसमंे मानव जीवन असुरक्षित होता जा रहा है।

प्रधानाचार्य गिरीश दत्त सेमवाल ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। बच्चों में पौधारोपण संस्कारों में निहित होना चाहिए तभी हमारी धरती हरी भरी रहेगी। किशन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी। 

पौधारोपण में हिमांशु ठाकुर, दिनेश रतूड़ी, महिपाल सिंह, यशपाल, आशुतोष, रिया, राशिका, करन आदि शामिल थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...