सोमवार, 2 अगस्त 2021

रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन

 रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन 



दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया अपना विस्तार 

संवाददाता

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रायपुर के तपोवन बाजार में अपनी इकाई का गठन किया गया। उक्त इकाई में भुवन पालीवाल को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई का अध्यक्ष, अमित शाह को महामंत्री, रोहित नौटियल को कोषाध्यक्ष तथा वासु सिंह को व्यापार मंडल इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने तपोवन व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों का व्यापार मंडल के साथ जुड़ने के लिए हृदय से स्वागत किया। जिस पर वहां के सभी दुकानदारों ने तालियां बजाते हुए इन सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने चारांे पदाधिकारियों को इन पदों पर पत्र देकर मनोनीत करते हुए बधाई दी और आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर सभी व्यापारी भाइयों को साथ लेकर चलने को कहा। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल निरंतर अपने व्यापारी भाईयों के लिए हमेशा खड़ा रहता है और आगे भी इसी प्रकार खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी और कई जगह दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अपनी इकाइयों का गठन करेगा और व्यापारी वर्ग को कुछ भी समस्या आती है तो व्यापार मंडल उस परेशानी को हल करने का प्रयास करेगा।

 इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज डिडान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, शशि शर्मा, हरीश चंद्र, पालीवाल, अजय गोयल, विपिन वर्मा, रमन देव पंवार, सतीश रावत, मुकेश घिलडियाल, संदीप गोयल, राजेश, रोशन, फरहान, चेतन, विकास, पुंडीर, विक्की, पुन, सुंदरियाल, रविंदर आदि व्यापारी मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...