रविवार, 22 अगस्त 2021

संत निरंकारी मिशन द्वारा वननेस-वन परियोजना का शुभारम्भ

 संत निरंकारी मिशन द्वारा वननेस-वन परियोजना का शुभारम्भ

वृक्ष की छाया वृद्व का सायाः सद्गुरू सुदीक्षा महाराज



संवाददाता

दिल्ली/देहरादून। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। वननेस-वन नाम की इस परियोजना को मिशन द्वारा देश के 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित करीब 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें करीब डेढ़ लाख वृक्षों का रोपण किया गया। 

अभियान का शुभारम्भ करते हुए सद्गुरू सुदीक्षा महाराज ने कहा कि प्राण वायु जो हमें वृक्षों से प्राप्त होती है, धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए जगह-जगह पर वनों का निमार्ण करना जरूरी है। जिससे कि अधिक मात्रा में आक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही प्राण वायु प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बड़े, बुजुर्गो का आशीर्वाद हमारे लिए अहम है उसी प्रकार से वृक्ष भी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

‘वननेस वन’ नाम की इस परियोजना के अन्तर्गत देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर वृक्षों के समूह लगाये जायेंगे। वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार रोपा जायेगा। मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत तीन वर्षो तक उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमेें वृक्षों की सुरक्षा, खाद व जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है। 

संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक मंच है जो सभी में ईश्वर निराकार की उपस्थिति के आधार पर प्रेम, सहिष्णुता व एकता में सद्भाव की विचारधारा में विश्वास रखता है। मिशन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु मिशन द्वारा देशभर के विभिन्न सत्संग भवनों को ‘कोविड केयर सेंटर’ के रूप में परिवर्तित करके सरकार को उपलब्ध कराया गया। 

संत निरंकारी मिशन एवं गिव मी ट्री संस्था के सहयोग द्वारा बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण’ की नींव रखी जा रही है। गिव मी ट्री संस्था द्वारा पिछले 44 वर्षों में 3-25 करोड से अध्कि वृक्षों को लगाया गया। संत निरंकारी मिशन तथा गिव मी ट्री संस्था का सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्र को ‘पर्यावरण संरक्षण’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक नया आयाम स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगा। 



इस श्रृंखला में जोन मसूरी के 5 जिले हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी एवं देहरादून सहित 18 जगह यह अभियान चलाया गया। देहरादून में सहस्त्रधारा रोड, नगर निगम धरना पार्क में वृक्षारोपण किया गया इसमें सेवादल के भाई बहनों ने अपना पूरा योगदान दिया। मुख्य रूप से हरभजन सिंह जोनल इंचार्ज मसूरी जोन के दिशा निर्देशों में सेवादल के संचालक मंजीत सिंह एवं नरेश विरमानी ने कार्यक्रम को सुंदर ढंग से सम्पन्न किया।

सद्गुरू सुदीक्षा महाराज द्वारा इस वर्ष 74वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तिथियां 27, 28 व 29 नवम्बर सुनिश्चित की गई हैं। 


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...