शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

कारगी बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन

 दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संगठन विस्तार



कारगी बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन

संवाददाता

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कारगी बाजार में अपनी इकाई का गठन किया गया। हेम रस्तोगी को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल कारगी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ ही राजकुमार पाल को महामंत्री, जितेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं संजय नौटियाल को व्यापार मंडल की मुख्य इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान वहां के व्यापारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने कारगी के व्यपारियों का व्यापार मंडल के के साथ जुड़ने के लिए स्वागत किया। मेंसोन द्वारा चारों मनोनित पदाधिकारियों को इन पदों पर नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी और एकजुट होकर और सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने का आहवान किया। 

 व्यापार मंडल अध्यक्ष मेंसोन ने कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों के लिए हमेशा खड़ा रहता है और आगे भी इसी प्रकार खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी और कई जगह मंडल अपनी इकाइयों का गठन करेगा। उनका कहना था कि व्यापारी वर्ग को कुछ भी समस्या आती है तो व्यापार मंडल द्वारा उसका समाधन किया जायेगा।

इस अवसर पर संरक्षक रवि मल्होत्रा, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, हेम रस्तोगी, जितेन्द्र शर्मा, विपिन देवरानी, जाहिद, राजकुमार पाल, संत कुमार गोयल, विनोद दुर्गा, संजय नौटियाल, अरूण मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...