गुरुवार, 12 अगस्त 2021

वृक्षारोपण कर वृक्षमित्र का जन्मदिन मनाया

 वृक्षारोपण कर वृक्षमित्र का जन्मदिन मनाया



जन्मदिन पर एक पौधा उपहार में जरूर देंः वृक्षमित्र डा0 सोनी

संवाददाता

देहरादून। वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्व पर्यावरणविद् डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन को ग्रामसभा हटवाल गांव के लोगों ने पेड़-पौधे लगाकर धूमधाम से मनाया। सबसे पहले ग्रामीणों ने नागराजा मंदिर में डा0 सोनी का ग्रह पूजन किया, उसके बाद मंदिर परिसर में बोटल ब्रश, नींबू, माल्टा तथा बड़ के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा बनाने में उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। लोगांे की यह धारणा थी कि पौधों को स्मृति पर लगाया जाता है इसलिए जन्मदिन पर पौधे लगाने को कोई तैयार नहीं होता था। तब उन्होंने स्वयं अपने जन्मदिन पर पौधा लगाना शुरु किया। फिर अपने बच्चों के जन्मदिन पर पौधे लगाये। इस खबर को मीडिया ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया, जिसका असर आज समाज मंे दिखने लगा है। 

पं0 गिरीश चंद्र कोठियाल ने डा0 सोनी की विधि विधान से ग्रह पूजा करके पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर पौधा लगाना पुण्य का कार्य है। जबकि अनिल हटवाल ने रोपित पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। 

पौधारोपण के दौरान वंशिका, आरुषि, शिवम, कोमल, रीना, कृष्णा, नितिन, गोपाल, विजय, तेजपाल, कोमल, इंदरसिंह, बचन सिंह, दीपिका, चौता देवी, चंखी देवी आदि शामिल रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...