बुधवार, 18 अगस्त 2021

आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया मानकों में ढील के साथ पुनः प्रारंभ करे सरकार: मोर्चा

 आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया मानकों में ढील के साथ पुनः प्रारंभ करे सरकार: मोर्चा          


 

# सरकार द्वारा दिसंबर 2017 में बंद कर दी गई थी चिन्हिकरण प्रक्रिया            
# हजारों आंदोलनकारी आज भी चिन्हित होने से वंचित  # पुष्ट दस्तावेजों के अभाव में नहीं हो पाया चिन्हिकरण |
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में आज भी हजारों आंदोलनकारी चिन्हित होने से वंचित हैं, जिसका मुख्य कारण पुष्ट दस्तावेजों का अभाव है। कई वंचित आंदोलनकारियों ने दिनरात एक कर आंदोलन में प्रतिभाग किया था तथा  गिरफ्तारियां भी दी थी,  जिनको गिरफ्तारी के पश्चात शाम को रिहा कर दिया गया था, लेकिन उनके पास इसका कोई प्रमाण नहीं है।            नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में 31/12/17 तक  चिन्हिकरण करने के आदेश पारित किए गए थे, लेकिन उसके बाद आज तक कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई।    मोर्चा शीघ्र ही वंचित आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हिकरण एवं मानकों में ढील को लेकर आंदोलन करेगा।                   
पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व ओपी राणा मौजूद थे।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...