गुरुवार, 12 अगस्त 2021

व्यवस्था को दुरूस्त किए बिना सुधार नहीं

 जानकारी के अभाव में धीमी पड़ती वैक्सीनेशन की रफ्रतार



व्यवस्था को दुरूस्त किए बिना सुधार नहीं

प0नि0ब्यूरो

देहरादून। इसमें कोई शक नहीं कि कोविड़-19 महामारी से निजात पाने का एकमात्र विकल्प वैक्सीनेशन को पूरा करना ही है। लेकिन जिस प्रकार से सरकारें इस प्रक्रिया को कर रहीं है, इससे तो यही लगता है कि इस काम में लम्बा समय लगने वाला है। इसमें जहां वैक्सीन की कमी जिम्मेदार है वहीं लोगों को वैक्सीनेशन की सही जानकारी न होना भी प्रमुख कारण बन गया है।  

दरअसल लोग वैक्सीन लगवाना चाहते है लेकिन उनके सामने इसके सेंटर खोजने की चुनौती है। बहुत से लोग तो अपना पंजीकरण नहींे करवा पा रहें है। वहीं सरकारी प्रचार माध्यमों द्वारा दिए जा रहे फोन नंबर बोगस साबित हो रहें है। उक्त नंबर या तो लगते ही नहीं या फिर हमेशा उनपर बिजी टोन आती रहती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के इच्छुक लोगों की परेशानी को आसानी से समझा जा सकता है। 

इसमें कोई संदेह नहीं कि जानकारी के अभाव में लोग बाग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहें है। वहीं सरकारी संवाद एवं संपर्क में भी कमी नजर आती है। इसकी वजह से वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सही तरीके से परवान नहीं चढ़ पा रहा है। जैसा कि देखा जा रहा है कि जो लोग ऐप की मदद से वैक्सीनेशन सेंटर को तलाश रहें है वहां उनको विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐप मुफ्रत वैक्सीन की जानकारी नहीं दे रहा जबकि पेड वैक्सीनेशन सेंटरों की जानकारी तत्काल मिल रही है।

ऐसे में जो लोग पैसे खर्च करने की स्थिति में नहीं है उनको वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन लगवाने वालों का टोटा साफ देखा जा सकता है। इसके बावजूद जो लोग चाहते है कि वैक्सीन लगायें, उनको पता ही नहीं चल रहा कि वैक्सीन कहां लगवायी जाये। 

निःसंदेह व्यवस्था में सुधर किए बिना वैक्सीनेशन की रफ्रतार तेज नहीं हो सकती। वहीं जानकारी के अभाव में लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे तो उनका रिस्क बढ़ रहा है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...