शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

राजेन्द्र सिंह नेगी बने सैनिक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चीफ कन्वेनर

 राजेन्द्र सिंह नेगी बने सैनिक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चीफ कन्वेनर



पार्टी अध्यक्ष कर्नल बलवीर सिंह परमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

संवाददाता

देहरादून। सैनिक समाज पार्टी ने राजेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखंड अध्यक्ष और संयोजक नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी पार्टी के अध्यक्ष कर्नल बलवीर सिंह परमार ने विज्ञप्ति के मार्फत दी है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के अध्यक्ष कर्नल बलवीर सिंह परमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि सैनिक समाज पार्टी ने देहरादून के बंजारावाला निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष एवं चीफ कन्वेनर नियुक्त किया है। उन्हें इन पदों पर नियुक्त करने के साथ पार्टी ने उम्मीद जतायी है कि नेगी पार्टी को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। 

गौर हो कि नेगी को अगस्त महीने से पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं चीफ कन्वेनर के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि पार्टी देश में राष्ट्रपति शासन प्रणाली को अपनाने की पैरवी करती है। इससे पहले सैनिक समाज पार्टी ने विभिन्न चुनावों में भी सक्रियता दिखायी थी।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...