सोमवार, 13 सितंबर 2021

सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबीयंस द्वारा वृक्षारोपण

 झाझरा वन प्रभाग के 'आनन्द वन' में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबीयंस द्वारा वृक्षारोपण


संवाददाता
देहरादून। सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबीयंस द्वारा झाझरा वन प्रभाग के आनन्द वन में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 50 वृक्ष विभिन्न प्रजातियों के लगाये गये, जिनमें अमलताश, जकरैण्डा, तेजपात, नीम, रीठा, अर्जुन, केसिया, पीपल, गुलमोहर इत्यादि वृक्ष शामिल किये गये। वृक्षारोपण के इस अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर तथा समस्त सदस्यों के साथ-साथ, झाझरा वन प्रभाग के उप रेंजर जे०सी० जोशी और वन आरक्षी श्रीमती रेनू जोशी ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।
वृक्षारोपण के इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पूर्णतः पालन किया गया समिति द्वारा वर्ष 2021 का यह नौवा वृक्षारोपण अभियान है। समिति द्वारा इस मानसून सत्र में अभी तक 1100 से अधिक वृक्ष विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किये जा चुके हैं। समिति द्वारा इस मानसून सत्र 2021 में 1500 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
झाझरा वन प्रभाग के उप रेंजर जे०सी० जोशी द्वारा समिति के संस्थापक तथा अध्यक्ष राम कपूर से झाझरा वन प्रभाग "आनन्द वन के खाली पड़े जंगल के स्थान में वृक्षारोपण किये जाने हेतु निवेदन किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए समिति द्वारा अपना नौवां वृक्षारोपण कार्यक्रम झाझरा वन प्रभाग के आनन्द वन में किया गया।
झाझरा वन प्रभाग के 'आनन्द वन' में किये गये वृक्षारोपण अभियान में समिति के उपाध्यक्ष अमर सिंह, अमरनाथ कुमार, दीपक वासुदेवा, जे०पी० किमोठी, हर्षधर्वन जमलोकी, संदीप मेहदीरत्ता, रंदीप अहलूवालिया, नितिन कुमार, संदीप भाटिया, प्रकाश राठौड़, आर०के० हाण्डा, आलोक आहूजा, शम्भू शुक्ला, अनुराग शर्मा मौजूद रहे और साथ ही झाझरा वन प्रभाग के उप रेंजर जे०सी० जोशी तथा वन आरक्षी श्रीमती रेनू जोशी मौजूद रहे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...