गुरुवार, 2 सितंबर 2021

आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया फिर होगी शुरू

 आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया फिर होगी शुरू



मोर्चा की बात पर लगी मुहर: नेगी                     
# मोर्चा द्वारा इस मामले में किया गया था आंदोलन        
# हजारों आंदोलनकारी आज भी चिन्हित होने से  हैं वंचित        # पुष्ट दस्तावेजों के अभाव में नहीं हो पाया था चिन्हिकरण  
#मानकों में ढील कराने के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा मोर्चा    
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार द्वारा चिन्हित होने से वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण कराने की घोषणा बहुत ही सराहनीय कदम है। गौर हो कि मोर्चा द्वारा आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण मामले में  आंदोलन कर सरकार को आगाह किया गया था।                       
नेगी ने कहा कि प्रदेश में आज भी हजारों आंदोलनकारी चिन्हित होने से वंचित हैं, जिसका मुख्य कारण पुष्ट दस्तावेजों का अभाव है। कई वंचित आंदोलनकारियों ने दिन- रात एक कर आंदोलन में प्रतिभाग किया था तथा  गिरफ्तारियां भी दी थी,  जिनको गिरफ्तारी के पश्चात शाम को रिहा कर दिया गया था, लेकिन उनके पास इसका कोई प्रमाण नहीं हैं।           
नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में 31/12/17 तक  चिन्हिकरण करने के आदेश पारित किए गए थे, लेकिन उसके बाद आज तक कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की  गई थी। सरकार की इस पहल से अब आंदोलनकारियों को न्याय मिलेगा।          
नेगी ने कहा कि मोर्चा शीघ्र ही मानकों में ढील कराने को लेकर मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा।      
पत्रकार वार्ता में मोहम्मद असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी शामिल थे।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...