शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

अधिकारी समय पर पहुंचें आफिस वरना मोर्चा करेगा तालाबंदीः मोर्चा

 अधिकारी समय पर पहुंचें आफिस वरना मोर्चा करेगा तालाबंदीः मोर्चा



- 11 बजे से पहले अधिकारी आफिस आने को तैयार नहीं 

- अधिकांश हाजिरी लगाकर आफिस से नदारद 

- अधिकांश दोपहर बाद ही पधारते  हैं कार्यालय में 

- इस मामले में जिलाधिकारी से की वार्ता 

संवाददाता

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अधिकांश कार्यालयों के मुखिया 11-11ः30 बजे से पहले आफिस में नहीं पहुंचते एवं उनकी देखा-देखी में कर्मचारी भी लापरवाह हो जाते हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।                

इस मामले को लेकर मोर्चा अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी आर0 राजेश कुमार से वार्ता कर लापरवाह एवं देर से आफिस पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिलाधिकारी द्वारा मामले में सख्त कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया।

नेगी ने कहा कि अधिकारियों की धींगा मस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस तरह के अधिकांश अधिकारी हाजिरी लगाकर क्षेत्र भ्रमण के बहाने मौज मस्ती में लगे रहते हैं तथा अधिकांश तो दोपहर बाद ही आना पसंद करते हैं। इन अधिकारियों को मालूम होता है कि दोपहर बाद अधिकांश आमजन आफिस में नहीं आते। 

मोर्चा ने ऐसे अधिकारियों को आगाह किया कि अगर सही समय पर आफिस नहीं पहुंचे तो मोर्चा उनके कार्यालय पर तालाबंदी करेगा।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...