रविवार, 17 अक्तूबर 2021

कै0 रावत ने कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष पद पर पूरा किया दस वर्ष

 कै0 रावत ने कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष पद पर पूरा किया दस वर्ष 



कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने कै0 रावत की नियुक्ति की थी

संवाददाता

देहरादून। कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने उत्तराखंड़ कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष के तौर पर अपने दस वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली में 17 अक्टूबर 2011 को पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष पद पर कैप्टन बलबीर सिंह रावत की नियुक्ति की थी। तब से लेकर आज तक 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कै0 रावत ने इस मौके पर श्रीमती सोनिया गांधी एवं हरीश रावत का धन्यवाद बदा किया। 

कै0 रावत ने कहा कि उन्हें अपने इस दस वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस के चार प्रदेश अध्यक्षों के कुशल नेतृत्व मंे सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वे यशपाल आर्य, किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह तथा वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार व्यक्त करते है। 

कैप्टन बलबीर सिंह रावत का कहना है कि भले ही उनके 10 वर्षों के अध्यक्षीय  कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी को विशेष उपलब्धियां हासिल ना हुई हो लेकिन जहां तक उन्हें याद है वे वर्ष 2011 में 6000 किलोमीटर की प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा में धारचूला से नीति-माना तक तथा पिरान कलियर से चकराता और उत्तरकाशी तक यशपाल आर्य के साथ समस्त प्रदेश के भ्रमण पर निकले थे। इसके अलावा अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी की अलख जगा के रखी है। 

कै0 रावत ने कहा कि उन्होंने पूर्व सैनिकों साथियों को यथासंभव कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़े रखा साथ ही विपक्ष पर प्रहार करने में कोई कमी व कोर कसर नहीं छोड़ी  है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2022 में पार्टी को सत्ता में लाना है। इसके लिए ईमानदारी से अपने फर्ज को अदा कर रहें है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दस वर्ष पूरा होने पर प्रदेश के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता धन्यवाद अदा किया।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...