शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

यूनिसेक्स कंडोमः पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं उपयोग

यूनिसेक्स कंडोमः पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं उपयोग


एजेंसी
नई दिल्ली। दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम बनकर तैयार हो चुका है। इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। इसे मलेशिया के एक गाइनेकोलाजिस्ट ने बनाया है। इसे बनाने वाले डाक्टरों और वैज्ञानिकों की टीम ने कहा है कि यह मेडिकल ग्रेड मटेरियल से बनाया गया है, जिसका उपयोग आमतौर पर चोट और घाव की ड्रेसिंग के लिए किया जाता है। 


इस यूनीसेक्स कंडोम का नाम है वान्डालीफ यूनिसेक्स कंडोम। मेडिकल सप्लाई करने वाली कंपनी मलेशियन कंपनी ट्विन कैटेलिस्ट के गाइनेकोलाजिस्ट जान तांग इंग चिन ने कहा कि इस कंडोम की मदद से लोग जन्म दर पर नियंत्रण तो रख ही सकते हैं, इससे उनके यौन स्वास्थ्य की सुरक्षा भी होगी।
जान तांग इंग चिन ने कहा कि यह एक आम कंडोम की तरह ही है, बस इसमें एक चिपकने वाली कवरिंग है। यह कवरिंग महिलाओं के वेजाइना या पुरुषों के पेनिस से चिपक जाती है। इससे दोनों को ही एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन यानी ज्यादा सुरक्षा मिलती है।
जान ने बताया कि यह चिपकने वाला पदार्थ यूनिसेक्स कंडोम के एक तरफ ही लगाया गया है यानी इसे पलट कर भी उपयोग में लाया जा सकता है। वान्डालीफ यूनीसेक्स कंडोम का एक डिब्बे में 2 कंडोम होते हैं। इसकी कीमत 14.99 रिंगिट यानी 271 रुपये है। 
मलेशिया में आमतौर पर एक दर्जन कंडोम के पैकेट की कीमत 20 से 40 रिंगिट होती है यानी 362 रुपये से लेकर 723 रुपये तक। जान तांग ने कंडोम बनाने के लिए पालीयूरीथेन नाम के पदार्थ का उपयोग किया है। इस पदार्थ का उपयोग घाव की ड्रेसिंग के लिए किया जाता है।
पालीयूरीथेन बेहद मजबूत, पतला, लचीला और वाटरप्रूफ होता है। जान तांग ने बताया कि इसे पहनने के बाद शारीरिक संबंध बनाने वाले को पता ही नहीं चलेगा कि उसने कुछ पहन रखा है क्योंकि यह पारदर्शी, नरम, मजबूत और लचीला होता है। इसलिए इससे बेहतर सुरक्षा कोई और कंडोम दे ही नहीं सकता।
जान तांग ने बताया कि वान्डालीफ यूनिसेक्स कंडोम का कई बार क्लीनिकल ट्रायल और टेस्टिंग की गई है। कंपनी इसे बाजार में दिसंबर महीने में लान्च करेगी। इसे आप ट्विन कैटेलिस्ट कंपनी की वेबसाइट से जाकर खरीद सकते हैं। हो सकता है कि यह भविष्य में आनलाइन मार्केटिंग एप्स और दवा बेचने वाले एप्स और साइट पर भी मिले।  
जान ने कहा कि हम वान्डालीफ यूनिसेक्स कंडोम की क्षमता और भरोसे को लेकर 100 फीसदी पुख्ता हैं। यह जन्मदर को बढ़ने से रोकने के लिए बेहतरीन कान्ट्रासेप्टिव है। इससे अनचाही प्रिगनेंसी रुकेगी साथ ही सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजिसेस भी थमेंगी।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...