रविवार, 24 अक्तूबर 2021

करवा चौथ व्रत से मिले अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

 करवा चौथ व्रत से मिले अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद



इस बार करवा चौथ व्रत की तिथि और चंद्र अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

प0नि0डेस्क

देहरादून। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ किसी उत्सव से कम नहीं है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। यह कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करती हैं साथ ही इस दिन निराहार रहा जाता है। दिन भर अन्न-जल के बिना व्रत रखने के पश्चात् महिलाएं रात में चंद्र देव के दर्शन करती हैं और अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत पूरा करती हैं। 

वर्ष 2021 में करवाचौथ का व्रत किस तारीख को रखा जाएगा और इस व्रत को करने से कौन कौन से लाभ मिलते हैं। तो बता दें कि पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ही करवा चौथ का व्रत किया जाता है।

चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 24 अक्टूबर को प्रातः 3 बजकर 1 मिनट से है। जबकि चतुर्थी तिथि का समापन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगा।

व्रत से जुड़े नियमों के अनुसार करवा चौथ का व्रत चन्द्रोदयव्यापिनी मुहूर्त में रखा जाना चाहिए इसलिए साल 2021 में करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर रविवार के दिन ही रखा जाएगा। वर्ष 2021 में करवा चौथ के मौके पर चंद्रमा के उदय होने का समय रात 8 बजकर 7 मिनट है। इस समय पर चंद्र देव का पूजन करें। इसके बाद दूध, अक्षत, जल से उन्हें अर्घ्य दें।

करवा चौथ व्रत की पूजन विधिः करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं भोर निकलने से पहले ही उठकर सरगी का सेवन कर लेती हैं। सुबह जल्दी स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन करवा चौथ की कथा सुनने अथवा पढ़ने का विशेष महत्व है। महिलाएं एक लोटे में जल और हाथ में चावल रखकर कथा का श्रवण करे। इसके बाद तुलसी पर जल चढ़ाएं। दिनभर निर्जला और निराहार व्रत करें। रात में चंद्रोदय होने पर दर्शन के बाद सजी हुई पूजा की थाली से पूजा शुरू करें। सभी देवी देवताओं का स्मरण कर आशीर्वाद लें और उन्हें तिलक लगाएं। चंद्रमा की पूजा करें। 

सबसे पहले अर्घ्य दें और छलनी से पहले चंद्रमा को देखें और इसके बाद पति को छलनी से देखें। अब पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें। घर के बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। पति की उम्र लंबी होती है। दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। आपस में विश्वास बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...