शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

भाजपा नेता पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप, हंगामा

 भाजपा नेता पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप, हंगामा



राजीव नगर का मामलाः विवादित मामला अदालत में, पुलिस ने कब्जा छुड़ाया

संवाददाता

देहरादून। बद्रीश कालोनी के निकट राजीव नगर में विवादित जमीन को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि भाजपा नेता और स्थानीय पार्षद कमली भट्ट व उनके सहयोगी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जमीन का यह मामला अदालत में विचाराधीन है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा हटा दिया।

आज दोपहर को बड़ी संख्या में लोगों ने बद्रीश कालोनी में विवादित जमीन पर हंगामा किया। इन लोगों का आरोप था कि भाजपा नेता कमली भट्ट, अतुल शर्मा और कुछ अन्य लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को जमीन का मालिक बता रहे विनोद ने कहा कि अतुल शर्मा ने उन्हें जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। विनोद ने बताया जमीन कब्जे का विरोध करने पर उनको चोटें भी आई हैं। उन्होंने अपना मेडिकल भी कराया है। उन्होंने एसटी-एसी एक्ट की तहरीर पुलिस को दे दी है लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

समाजसेवी एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह जमीन पूर्व में मुस्लिमों की थी। लगभग 13 बीघा जमीन पर मालिकाना हक विनोद का है और वह लंबे समय से उसपर काबिज भी है। विपक्षी पार्टी जमीन के कब्जे को लेकर अदालत में गयी और स्टे ले आयी। अदालत ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिये हैं।

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह केस वह लड़ रहे हैं। अदालत के आदेश के बावजूद भाजपा नेता कमली भट्ट ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। यह अदालती आदेश का सरासर उल्लंघन है। कमली भट्ट ने यहां अपने बेटे अनिरुद्व भट्ट के नाम से एक अनुबंध किया है और उन्हें पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इसके बावजूद वो जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उनका कब्जा हटा दिया गया है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...